मोहम्मद शमी की 9 साल की बच्ची के पीछे पड़े मौलाना, बोले- शरीयत के खिलाफ.. नापाक लड़की..

Mohd Shami Daughter: 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ में मनाया गया है। इसी बीच मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohd Shami) की बेटी आईरा शमी (Aira Shami) ने भी खूब होली खेली। लेकिन इसी बीच कट्टरपंथियों के सीने पर छुरियां चल गई। स्वयंभू धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (AIMJ) के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मोहम्मद शमी की बेटी (Hasin Jahan Holi) के होली खेलने पर सवाल उठाए। साथ ही इसको शरीयत के खिलाफ बता दिया। लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग द्वारा मौलाना रिजवी को जमकर फटकार लगाई गई।
विश्वास सारंग ने किया सपोर्ट
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग भी मोहम्मद शमी के समर्थन में आए और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कट्टरपंथी और चरमपंथी अपनी सीमाएं लांघ चुके हैं। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही क्रिकेटर मोहम्मद शमी को यह भी पत्र लिखकर भरोसा दिलाया गया है कि उनको और उनकी बेटी को कट्टरपंथियों से डरने की कोई भी जरूरत नहीं है।
हसीन जहां ने अप्लोड की होली की तस्वीरें
सरकार का उनके और उनकी बेटी के साथ पूरा सपोर्ट है। साथ ही विश्वास सारंग द्वारा कहा गया कि कोई भी अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक नहीं लग सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने अपनी बेटी आयरा की तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। जिसमें वह होली खेलते नजर आई थी।
होली खेलने पर आपत्ति
इस दौरान मौलाना शहाबुद्दीन रजवी द्वारा आयरा के होली खेलने पर आपत्ति जाहिर की गई। मौलाना ने कहा कि अगर वह छोटी बच्ची है और बिना समझे ही उसने ऐसा किया है तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर वह यह सब समझता है तो इसे शरीयत के खिलाफ माना जाएगा। भले ही यह होली हिंदुओं का एक बहुत ही बड़ा त्योहार माना जाता है लेकिन मुसलमानों को यह नहीं खेलना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












