मोहम्मद शमी ने हसीन जहां फार्म हाउस में मनाई ईद? खुशी से झूमी हसीन ने किया जमकर डांस

Mohd Shami Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी हसीन जहां के साथ अपनी टूटी शादी को लेकर काफी विवादों में रह चुके हैं। हसीन जहां आए दिन मोहम्मद शमी और उनके पिरवार पर अभी भी अपना गुस्सा जाहिर करती रहती हैं। खैर इन सबके बीच मूव ऑन कर चुके हसीन जहां और मोहम्मद शमी ने ईद सेलिब्रेट की है।
मोहम्मद शमी की ईद
हसीन जहां और मोहम्मद शमी ने अपनी ईद की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें मोहम्मद शमी की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने भी वीडियो जारी कर देशवासियों को ईद की बधाई दी और प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की। दरअसल, शमी की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का मानना है कि उन्होंने हसीन फार्म हाउस में अपने परिवार के साथ ईद मनाई है।
हसीन जहां फार्म हाऊस
आपको बता दें कि कि मोहम्मद शमी का उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के अलीपुर इलाके में एक बहुत ही खूबसूरत फार्म हाउस भी है। इसको 150 बीघा क्षेत्र में बनाया गया है और उन्होंने अपने फार्म हाउस का नाम अपनी पत्नी के नाम पर रख दिया था। खबरों के अनुसार इस फार्म हाउस की कीमत 20 करोड़ से भी ज्यादा की है।दरअसल आपको बता दें कि मोहम्मद शमी के इस फार्म हाउस का नाम हसीन फार्महाउस है।
क्या है फार्म हाऊस में
उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां के नाम पर इस फार्म हाउस का नाम रखा और फिलहाल अब वह अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। हालांकि आपको बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है।मोहम्मद शमी ने साल 2015 में अलीपुर गांव के पास में हाईवे किनारे 150 बीके जमीन खरीद ली थी और इसकी रजिस्ट्री उन्होंने अपने नाम पर ही करवा रखी थी। बाद में उन्होंने इस पर फार्म हाउस बनवा दिया और उन्होंने इसमें प्रेक्टिस नेट और कई पिचें भी बनवा रखी है। सुरेश रैना से लेकर भुवनेश्वर कुमार जैसे यूपी के कई सारे बड़े खिलाड़ी इस फार्महाउस में जा चुके हैं।
ईद पर झूमीं हसीन जहां
वहीं हसीन जहां की ईद की बात करें तो उन्होंने भी अपने फैंस को ईद विश करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में हसीन जहां अपने बिंदास अंदाज में झूमती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि हाल ही में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर जमर अपनी भड़ास निकाली थी। दरअसल, शमी की बहन पर मनरेगा में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे हैं। इसी को लेकर हसीन जहां ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।


Click it and Unblock the Notifications