हसीन जहां संग झगड़े के बीच पिघले मोहम्मद शमी, गले लगाए शेयर की पुरानी फोटो, बोले- डार्लिंग वो सारी रातें...

Mohd Shami Birthday Post For Daughter

Mohd Shami Birthday Post For Daughter: क्रिकेटर मोहम्मद शमी जितनी तारीफें और दुआएं अपने शानदार खेल के लिए बटोरते हैं उतना ही विवादों में वो अपनी पत्नी हसीन जहां को लेकर रहते हैं। हसीन जहां आए दिन शमी को लेकर विवादित पोस्ट और बातें कहती रहती हैं। इसी बीच मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो कि आग की तरह वायरल हो गया है।

मोहम्मद शमी के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपनी बेटी आइरा के जन्मदिन के मौके पर ये खास पोस्ट किया है। मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी को बर्थडे की बधाईयां देते हुए कुछ प्यारी और यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। शमी के इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी बेटी को बर्थडे विश कर रहे हैं।

शमी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "डार्लिंग डॉटर! मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं जब हम जागते रहे, बातें करते रहे, हंसते रहे, और खास तौर पर तुम्हारा डांस। यकीन नहीं हो रहा कि तुम इतनी जल्दी बड़ी हो रही हो। मैं तुम्हारे लिए ज़िंदगी में बस अच्छी चीज़ें चाहता हूं। ईश्वर तुम्हें आज और हमेशा प्यार, शांति, खुशी और अच्छी सेहत प्रदान करे। जन्मदिन मुबारक हो।"

शमी के इस पोस्ट के बाद हसीन जहां ने हमेशा की तरह उन्हें टार्गेट किया है। शमी के इस पोस्ट के कुछ घंटो बाद हसीन जहां ने भी बेटी को विश करते हुए पोस्ट किया। लेकिन इस पोस्ट में हसीन जहां ने बेटी को विश करने से ज्यादा मोहम्मद शमी को भला बुरा सुनाया है।

बेटी का वीडियो शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मम्माज बेबी। आपकी मां हमेशा आपके लिए एक मजबूत धाल बन कर रहेगी और आपके सारे हक कोर्ट से आपको दिलाएगी इंशाल्लाह। अल्लाह की रहमत हमेशा आपके साथ है मेरा बच्चा।"

इसके आग हसीन जहां ने शमी के पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा, "बेटी के प्रति जिम्मेदारी औरतबाज़ पिता का सिर्फ इंस्टाग्राम, फेसबुक पर झूठी बातें लिख कर पोस्ट कर ख़त्म हो जाती है। ना ही बेटी से बात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देना, ना ही कोई गिफ्ट भेजना, ना बेटी के दिल में कोई पिता होने का एहसास दिलाना, कुछ नहीं करता है, जिन लोगों के सामने बहरूपिया बैन कर अच्छा बनने का अभिनय करता है वही लोग तुझे जूते ना मारे तो बताना इंशाअल्लाह। क्योंकि सच्चाई एक दिन दुनिया के सामने आ ही जाती है।"

More from Filmibeat

Read more about: mohammed shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X