पीएम मोदी ने लगाया गले तो इमोशनल हो गए मोहम्मद शमी, दिल मजबूत करके देखें ये तस्वीर!

PM Modi With Shami- टीम इंडिया की फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद कुछ दुखद तस्वीरें जरूर सामने आईं लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें भी थीं जो कि खुश कर गईं हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और इस दौरान उन्होने जिस तरह से खिलाड़ियों को ढांढस बंधाया वो तारीफ के काबिल है।
इस वक्त एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आप देखेंगे कि दुखी मोहम्मद शमीको पीएम मोदी गले लगाए दिख रहे हैं। मोहम्मद शमी ने यही तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।
तस्वीर के साथ शमी ने कैप्शन लिखा है, ''बदकिस्मती से कल हमारा दिन नहीं था। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए मैं सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
पीएम मोदी को ड्रेसिंग रूम में आकर हमारी हौसला अफजाई करने के लिए हम सभी शुक्रगुजार हैं। हम निश्चित तौर पर फिर से वापसी करेंगे।'' इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आप पर गर्व है शमी भाई..!! हम टीम इंडिया के साथ खड़े हैं।''
एक ने लिखा, ''अपना सिर ऊंचा रखें, चैंपियन!! आपने टीम के लिए अपना सब कुछ दे दिया।'' एक ने लिखा, ''एक सच्चा नेता जो हर स्थिति में हमेशा खड़ा रहता है और अपने लोगों को प्रोत्साहित करता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा था, ''प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।'' लोग लगातार टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं और उनके साथ खड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications