सलमान सीन पढ़ते ही नहीं...आमिर 10 बार SHOOT करते....शाहरुख 10 बार रिहर्सल
बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जो बिल्कुल अलग चमकते हैं और सुपरस्टार्स के होने के बावजूद फिल्म में जान डाल देते हैं। ऐसे ही एक स्टार हैं मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब। ज़ीशान फिलहाल ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में काम कर रहे हैं।
ये लगातार उनकी बैक टू बैक खान फिल्म होगी। इसके पहले वो रईस में शाहरूख खान के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका में दिखे तो ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ।
Recommended Video


अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में वो आमिर खान के साथ काम करते नज़र आएंगे। ज़ीशान ने तीनों खान के काम करने के तरीकों के बारे में बात की। उनका कहना था कि आमिर हर सीन अच्छे से समझेंगे। वो तब तक करेंगे जब तक परफेक्ट शॉट नहीं मिलता।
सलमान इसके बिल्कुल उलटे हैं। वो दो बार से ज़्यादा सीन नहीं पढ़ेंगे। एक बार लाइन बोलेंगे और बस सीन उनका हो गया। वो सीधा शूट करेंगे। इसलिए हमेशा गुंजाइश रहेगी कि वो सीन ना चले या फिर चमत्कार हो जाए तो धुंआधार चले।
शाहरूख थियेटर वाले बंदे हैं। वो 10 बार रिहर्सल करेंगे। आपसे पूछेंगे आप सीन कैसे कर रहे हैं फिर उस हिसाब से अपनी लाइन तैयार करेंगे। जब आप सीन कर रहे होंगे तो तुरंत बताएंगे कि ऐसे करो तो बेहतर होगा। और आप भी बता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
