Mohammad Siraj और Shraddha Kapoor ने रचा ली शादी? तस्वीर देख उड़े लोगों के होश, ये है सच्चाई!

Mohammad Siraj Shraddha Kapoor Wedding- मोहम्मद सिराज इंडियन क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो कि काफी चर्चा में रहते हैं। चाहें कोई कंट्रोवर्सी हो या फिर बॉलिंग स्पेल से विकेट लेना।
लेकिन इस वक्त वो किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मोहम्मद सिराज की शादी श्रद्धा कपूर से हो चुकी है और दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज और श्रद्धा कपूर को एक साथ खड़े हुए देखा जा सकता है।
क्या है सच्चाई?
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और उनको 440 वोल्ट का झटका लगा है। लेकिन इसके पहले की आप कुछ और सोचे तो बता दें कि ये एक फेक तस्वीर है। इस तस्वीर को एआई के द्वारा बनाया गया है और ये किसी की शरारत है। सिराज और श्रद्धा कपूर की कोई शादी नहीं हुई है। बता दें कि लोग इस तस्वीर पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस तस्वीर पर एक यूजर ने रिएक्ट किया है, ''शादी मत करो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।'' एक ने लिखा, ''जो बधाई दे रहे हैं उनकी आत्मा को शांति मिले।'' एक ने लिखा, ''डीएसपी साहब को बधाई।'' एक ने लिखा, ''एआई काफी खतरनाक है।'' एक ने लिखा, ''माशाल्लाह शानदार कपल है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सिराज और श्रद्धा की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











