'मुझे रोजा तोड़ने के लिए फोर्स किया गया, वरना मेरा करियर बर्बाद कर देते..' Shami के एआई वीडियो से मचा बवाल!

Mohammad Shami AI Video on Roza Controversy- ऑस्ट्रेलिया के साथ आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने कुछ ऐसा कर दिया था कि अब इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल ये रमजान का वक्त है और मुस्लिम 30 दिन के रोजे रखते हैं और रोजे की हालत में आप कुछ खा पी नहीं सकते हैं।
ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें मैदान में मोहम्मद शमी को बॉटल से कुछ पीते हुए देखा गया था। जैसे ही ये वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं बवाल मच गया और लोग उनको ट्रोल करने लगे। लेकिन अब मोहम्मद शमी ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी को मुंहतोड़ जवाब दे डाला है।
क्या बोले मोहम्मद शमी?
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोहम्मद शमी ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों के मुंह बंद करने के लिए काफी है। इस वीडियो में शमी को कुर्ता और टोपी में देखा जा सकता है। उनका कहना है कि हां उन्होने मैदान में रोजा तोड़ा था।
शमी ने कहा, ''मैने उस दिन रोजा तोड़ा था, मुसलमान भाइयों और बहनों प्लीज मुझे गलत मत समझना। मैने जान बूझकर ऐसा नहीं किया था, मुझे फोर्स किया गया था रोजा तोड़ने के लिए वरना वो लोग मेरा करियर बर्बाद कर देते। एक बार फिर से मैं मेरे मुसलमान भाइयों और बहनों से माफी मांगता हूं।''
Fact Check में पूरी तरह फर्जी निकला वीडियो
मोहम्मद शमी के इस वीडियो को देखकर हो सकता है और भी चौंक गए हों। बता दें कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और मोहम्मद शमी ने ऐसा कुछ नहीं कहा है। ये वीडियो काफी पुराना है जिसमें एआई की मदद से शमी की आवाज को जोड़ा गया है। इस डीप फेक वीडियो को फैलाएं नहीं बल्कि इसको डिलीट करके इस तरह की अफवाहों से बचने की कोशिश करें।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''एडिटर को गाली बकने के लिए ये बटन है।'' एक ने लिखा, ''ये तो मोहम्मद शमी की आवाज नहीं है।'' एक ने लिखा, ''ये पूरी तरह से फेक एडिटिंग है।''
एक का कहना है, ''क्या सोच है देश को लड़वाने के लिए कितना गिरोगे , ये वीडियो एडिट किया है , इसके पीछे क्या उद्देश्य होगा समझे लो आपस में लड़वाना।'' एक ने लिखा, ''ये फर्जी वीडियो है, फैलाएं नहीं।'' इस तरह से लोग फर्जी वीडियो फैलाने वाले को ट्रोल कर रहे हैं।
दो फाड़ हुए लोग
मोहम्मद शमी के इस वीडियो के बाद देश में एक बहस चल रही है। कोई उनको सपोर्ट कर रहा है और कोई ट्रोल कर रहा है। किसी का कहना है कि शमी ने देश के लिए रोजा छोड़ा तो किसी का कहना है कि वो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि इस्लाम में ये गुनाह और ये फर्ज रोजे है। तमाम मौलानाओं ने शमी का विरोध किया है। देखने वाली बात होगी कि शमी इसपर क्या कहेंगे।
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











