दम है तो बोलकर दिखाओ... सानिया मिर्जा के साथ शादी की खबरों पर खुलेआम बोले मोहम्मद शमी

Mohammad Shami

Mohammad Shami On Sania Mirza: मोहम्मद शमी को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है और आपको बता दें कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। मोहम्मद शमी ने इस बात को साफ कर दिया है कि यह सिर्फ अफवाह है और इसका कोई भी उनकी जिंदगी से ताल्लुक नहीं है।

इसी के अलावा मोहम्मद शमी ने अफवाह फैलाने वाले लोगों को खूब खरी खोटी भी सुना डाली है। क्रिकेटर का पत्नी हसीन जहां से तलाक हो चुका था और उनकी पत्नी ने उन पर मारपीट के आरोपी लगाए थे। सानिया मिर्जा की बात करें तो उनका इसी साल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से 13 साल बाद तलाक हुआ।

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मॉडल सना जावेद के साथ में शादी रचा ली थी। इसी के बाद मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की खबर सामने आने लग गई थी। मोहम्मद शमी ने शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर बात की और कहा कि "अजीब है और है क्या उसमे? जबरदस्ती किया है पर क्या करें।"

मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि "फोन खोलो तो अपना ही फोटो नजर आता है। लेकिन मैं अभी के वक्त में एक ही चीज कहूंगा कि किसी को भी खींचना नहीं चाहिए और मैं मानता हूं कि मीम्स मजाक के लिए होते हैं लेकिन किसी की जिंदगी से रिलेट होते हैं। यह आपको सोच समझ कर बनाने चाहिए। आज आपके पास में वेरीफाइड पेज नहीं है और आपका एड्रेस नहीं है। आपको लोग जानते नहीं है तो आप बोल सकते हो।"

उन्होंने आगे कहा कि "मैं यही कहूंगा कि अगर आप में दम है तो वेरीफाइड पेज बोल कर दिखाओ और फिर हम बताएंगे आपको। दूसरे की टांग खींचना बहुत ज्यादा आसान होता है और सफलता हासिल करो, अपना लेवल ऊपर करो। तभी मैं इस बात को स्वीकार करूंगा कि आप एक अच्छे इंसान हैं।"

इससे पहले सानिया मिर्जा के पिता ने भी इस मामले पर सफाई दे दी थी और इन्हें सिर्फ अफवाह बताया था। लेकिन मोहम्मद शमी ने अपनी बातों से इस बात को तो साफ कर दिया है कि यह सिर्फ अफवाह है और वह अभी अपनी चोट से जूझ रहे हैं। इस समय वह टीम इंडिया से बाहर है और उम्मीद है कि वह जल्दी ही ठीक होकर वापस आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: mohammad shami sania mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X