..................... Mohammad Shami Luxurious Farm House In Uttar Pradesh Name On legal wife Hasin Jahan name - Hindi Filmibeat

पत्नी हसीन जहां के नाम पर मोहम्मद शमी ने बनाया फार्म हाउस, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Mohammed Shami Hasin Jahan

टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी के समय पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और अपने क्रिकेट खेलने के अंदाज से भी वह काफी ज्यादा मशहूर है। लेकिन सबसे ज्यादा वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभी के समय पर वह एक लग्जरी लाइव जीते हैं और उनके पास में महंगी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर भी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोहम्मद शमी का उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के अलीपुर इलाके में एक बहुत ही खूबसूरत फार्म हाउस भी है। इसको 150 बीघा क्षेत्र में बनाया गया है और उन्होंने अपने फार्म हाउस का नाम अपनी पत्नी के नाम पर रख दिया था। खबरों के अनुसार इस फार्म हाउस की कीमत 20 करोड़ से भी ज्यादा की है।दरअसल आपको बता दें कि मोहम्मद शमी के इस फार्म हाउस का नाम हसीन फार्महाउस है।

उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां के नाम पर इस फार्म हाउस का नाम रखा और फिलहाल अब वह अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। हालांकि आपको बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है।मोहम्मद शमी ने साल 2015 में अलीपुर गांव के पास में हाईवे किनारे 150 बीके जमीन खरीद ली थी और इसकी रजिस्ट्री उन्होंने अपने नाम पर ही करवा रखी थी। बाद में उन्होंने इस पर फार्म हाउस बनवा दिया और उन्होंने इसमें प्रेक्टिस नेट और कई पिचें भी बनवा रखी है। सुरेश रैना से लेकर भुवनेश्वर कुमार जैसे यूपी के कई सारे बड़े खिलाड़ी इस फार्महाउस में जा चुके हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शमी मोहम्मद की फिटनेस को लेकर हम बात करें तो वह अपने आप को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। पैर में चोट लग जाने के बावजूद भी उन्होंने काफी मेहनत की। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल के बाद में उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड से दूरी बना ली है।दरअसल आपको बता दें कि उनके पैर में चोट लग गई थी और वह विदेश में सर्जरी करवाने भी चले गए थे।

शमी मोहम्मद वर्ल्ड कप में लीडिंग विकेट टेकर भी रह चुके हैं। हालांकि अब आने वाले बांग्लादेश सीरीज और उसके बाद में न्यूजीलैंड सीरीज में उनकी वापसी पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। खबरों के अनुसार आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से शमी मोहम्मद की वापसी होने की संभावना है।

Read more about: mohammed shami hasin jahan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X