"मुझे करण जौहर पर शर्म आती है"
मोहम्मद रफी के बेटे ने ऐ दिल है मुश्किल को जमकर लताड़ा है। और अगर कारण सुनेंगे तो आप भी कोई रिएक्शन ही नहीं दे पाएंगे।
ऐ दिल है मुश्किल जब से चर्चा में आई है तब से केवल कंट्रोवर्सी के लिए। और अब रिलीज़ होने के बाद, ताबड़तोड़ कमाने के बाद भी कंट्रोवर्सी है कि करण जौहर को छोड़ना ही नहीं चाहती हैं।
अब फिल्म को लेकर नया बखेड़ा खड़ा किया है मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने। उनकी मानें तो करण जौहर जैसे लोगों को कोई शर्म नहीं है और वो उम्मीद ही नहीं करते कि ऐसे लोग इतनी बड़ी गलतियां करने के बाद बेशर्मी से मुंह उठाकर जीते हैं।

फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर अनुष्का को बताते हैं कि वो मोहम्मद रफी जैसे तो नहीं लेकिन हां, सिंगर बनना चाहते हैं। इस पर अनुष्का उन्हें कहती हैं कि मोहम्मद रफी गाते नहीं, रोते थे।
[#TooMuch: करण जौहर ने काजोल के साथ की थी बद्मतमीज़ी?]
बस यही बात शाहिद रफी को खराब लग गई। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद भी नहीं कर सकते थे कि करण जौहर के कद का कोई इंसान उनके पिता की इतनी बेइज़्जती कर सकता है। उन्हें हैरानी होती है कि किसी ने ये डायलॉग लिखा और करण जौहर ने पास कर दिया।
वहीं इस मामले पर सोनू निगम से बात करने पर उन्होंने साफ कहा कि आपके पिता के बारे में कोई भी इस तरह बात करेगा तो आपको बुरा लगेगा। मोहम्मद रफी तो बॉलीवुड के लिए पिता समान हैं। जितनी उनकी फैन फॉलोइंग आज है, उतनी तो शायद कुछ लोगों को ज़िंदगी में ना मिले।
वहीं सोनू निगम से जब कहा गया कि बात को बेवजह तूल दिया जा रहा है तो उनका जवाब साफ था - "अगर आप यही चीज़ अपने पिता के बारे में सुन सकते हैं तो हो सकता है कि हम गलत हैं। लेकिन अगर आपका खून खौलता है तो फिर हम सही हैं बेटा "
वैसे ऐ दिल है मुश्किल जब से चर्चा में आई तब से किसी ना किसी कंट्रोवर्सी में ही फंसी है -


Click it and Unblock the Notifications













