30 मीटिंग्स के बाद अजहर के लिए अजहरुद्दीन ने दी हरी झंडी- एंथनी डिसूजा
इमरान हाशमी की अगली फिल्म अजहर काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में इमरान हाशमी तो मुख्य किरदार में हैं यानि कि वो अजहरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं लेकिन संगीता बिजलानी के किरादर के लिए अभी तक कुछ कंफर्म नहीं बताया गया है। आज अजहर फिल्म का टीजर व फर्स्ट लुक लॉंच हुआ जिसके दौरान निर्देशक एंथनी डीसूजा ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन की पर्सनल और प्रोफेशनल जिदंगी अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा रही है। अजहरुद्दीन एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं और साथ ही उनकी निजी जिंदगी में बॉलिवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का आना उनकी जिदंगी को लाइमलाइट में ले आया। अजहरुद्दीन की जिदंगी पर एंथनी डिसूजा ने फिल्म अजहर बनाई है जिसमें इमरान हाशमी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
टीजर लॉंच के दौरान एंथनी ने बताया कि अजहरुद्दीन ने करीब 30 मीटिंग्स के बाद इस फिल्म के लिए हां की। एंथनी अजहरुद्दीन की जिदंगी, उनसे जुड़े विवादों को अपनी फिल्म में दिखाना चाहते थे और अजहरुद्दीन अपनी जिंदगी को इस तरह से परदे पर उतारने मे काफी हिचकिचा रहे थे। आखिरकार अजहरुद्दीन की हरी झंडी मिलने के बाद एंथनी ने अजहर फिल्म की शुरुआत की। अजहर फिल्म 16 मई 2016 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












