मोहल्ला अस्सी ट्रेलर: सनी देओल की विवादित फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा बनारस का अलग रुप
सनी देओल की विवादित फिल्म मोहल्ला अस्सी काफी समय तक विवादों में घिरी रहने के बाद एक बार फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म काफी ज्यादा विवादों में आ गई थी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। हालांकि कोर्ट ने इस फिल्म के ऊपर से कुछ बदलाव के बाद अब बैन हटा दिया है। अब इस फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि आपको पहले वाले ट्रेलर से बिल्कुल अलग नजर आने वाला है और एक अलग ही बनारस के दर्शन करवाने वाला है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल के अलावा रवि किशन, साक्षी तंवर और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आ रहें है। इस फिल्म में सनी देओल काशी में हो रहे है गलत कामों और अंग्रेजों के द्वारा अश्लीलता फैलाने के विरोध में दिख रहें है।

उनका एक संवाद भी है कि वो काशी को पिकनिक स्पॉट नहीं बनने देंगे। इसके अलावा फिल्म में आयोध्या के राम मंदिर को लेकर भी काफी ज्यादा बात की गई है मंदिर बनाने को लेकर सीन भी दिखाए गए हैं।
इससे पता चलता है कि फिल्म में काफी कुछ बदल गया है और एक नए जोश के साथ फिल्म दर्शकों के सामने आ रही है। इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है और फिल्म 26 नवंबर को रिलीज कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











