मोहल्ला अस्सी में सन्नी पंडित साक्षी पंडिताईन
पिछले कुछ दिनों से रूपहले पर्दे पर टीवी के मेल स्टारों के हीरो बनने की खबरें आयी थीं लेकिन अब फीमेल स्टार की भी हिरोईन बनने की न्यूज आ गयी है। खबर है कि आप सबकी चहेती टीवी बहू पार्वती अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। वो भी अभिनेता सन्नी देओल के साथ । जी हां साक्षी और सन्नी देओल की जोड़ी फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में दिखायी पड़ेगी, जिसे लेकर साक्षी काफी उत्साहित और खुश हैं।
अपने करियर के लिए फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को काफी महत्वपूर्ण मानने वाली अभिनेत्री साक्षी ने कहा कि यह मेरे लिए काफी अहम है। आपको बता दें कि साक्षी इससे पहले फिल्म कॉफी हाउस में काम कर चुकी हैं। लेकिन पहली बार कमर्शियल सिनेमा में नजर आने वाली हैं वो भी किसी बड़े सितारे के साथ।
फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' के निर्देशक चन्द्रप्रकाश द्वेदी हैं। फिल्म काशी के संस्कृत के पंडित के जीवन की कहानी कहती है। मालूम हो कि साक्षी ने टीवी के मशहूर शो कहानी घर घर की में पार्वती का किरदार निभाया था। यह शो सुपरहिट था।उसके कई साल बाद साक्षी ने बड़े अच्छे लगते हैं.. से टीवी पर कम बैक किया है और सफल रही हैं। इस शो ने उन्हें ग्लैमरस किरदार में चेंज किया जिसके कारण वो भाभी वाली इमेज से बाहर आ पायीं इसके अलावा साक्षी ने क्राइम पैट्रोल जैसे शो के कुछ पायलट एपीसोड किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
