'मोहब्बतें' फेम एक्टर जिम्मी शेरगिल के घर पसरा सन्नाटा, हुई परिवार के इस खास सदस्य की मौत

jimmy shergill

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 11 अक्तूबर को उन्होंने 90 की उम्र में आखिरी सांस ली थी। वहीं 14 अक्तूबर यानी कि आज सत्यजीत सिंह शेरगिल के लिए अरदास रखी गई है। जो मुंबई में स्थित सांताक्रूज वेस्ट के पास वाले गुरुद्वारे में 4 से 5 के बीच की जाएगी।

पिता ने नहीं की थी डेढ़ साल बात

मीडिया इंटरव्यू में जिम्मी ने बताया कि उनके पिता काफी सख्त थे। क्योंकि वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे। इसलिए कुछ नियमों का पायल करना जरूरी था जैसे पगड़ी पहनना, बाल ना कटवाना वगैरा, वगैरा.. लेकिन मैंने पगड़ी भी हटाई और बाल भी कटवा लिए। जिम्मी ने बताया कि जब वह हॉस्टल में थे। तब उन्हें अकेले ही सारा काम करना पड़ता था। पगड़ी धोना, सुखाना, बालों का ध्यान रखना जिससे वह परेशान हो चुके थे। इसलिए उन्होंने बाल और दाढ़ी कटवाई और पगड़ी भी हटा दी। जिम्मी ने बताया कि जैसे ही उनके पिता को इस बारे में जानकारी हुई उन्होंने बात करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं पूरा परिवार तक उनसे नाराज था, लेकिन जब वह फिल्मों में आए और समय बीता परिवार की नाराजगी भी दूर हो गई।

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिम्मी

जिम्मी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1996 में 'माचिस' फिल्म से करियर की शुरुआत की जिम्मी ने कई फिल्मों में काम किया है। वह 'जहां तुम ले चलो', मोहब्बतें, 'ये जिंदगी का सफर', 'मेरे यार की शादी है', 'दिल है तुम्हारा', 'दिल विल प्यार व्यार', 'कहता है दिल बार-बार', 'हासिल', 'बैचलर पार्टी', 'मुंडे यू के दे', 'फुगली', 'बैंग बैंग', 'झूठा कहीं का', 'औरों में कहां दम था', 'सिकंदर का मुकद्दर' जैसी खई फिल्मों में जिम्मी शेरगिर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैन्स का दिल जीता है।

More from Filmibeat

Read more about: mohabbatein jimmy shergill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X