4 बार टूटी सगाई, 6 साल में तलाक, शादी के लिए दांव पर लगाया था करियर, आज 45 की उम्र में ऐसे जी रही एक्ट्रेस

Mohabbatein Actress Kim Sharma: 'मोहब्बतें' फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। हालांकि उनके अलावा भी फिल्म में कई सारे और भी कलाकार थे जो की काफी मशहूर हो गए थे। उन्हें में से आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनको एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार प्यार हुआ। चार बार सगाई भी टूटी और एक बार तलाक भी हुआ। लेकिन आज वह एक तन्हा लाइफ जी रही है।
हम बात कर रहे हैं 'मोहब्बतें' फिल्म से मशहूर हुई किम शर्मा की, जो आज 45 साल की हो चुकी है। शायद ही आपको पता होगा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'मोहब्बतें' फिल्म से की थी। फिल्म में उन्होंने संजना का किरदार निभाया था और उनकी जोड़ी जुगल हंसराज के साथ में जमी थी। इस फिल्म में वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थी।
लेकिन किम शर्मा ने अपने करियर में आगे चलकर तुमसे अच्छा कौन है, फिदा, डिक और हैरी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2010 में उन्होंने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया। आखरी बार उनको साल 2011 में फिल्म लूट में देखा गया था। आपको बता दें कि उन्होंने साल 2010 में केन्या के बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ में शादी कर ली थी। हालांकि सिर्फ 6 साल के भीतर ही उनका तलाक हो गया।
लेकिन आपको बता दें कि किम शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। साल 2003 में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट किया और तकरीबन 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों को अक्सर कई इवेंट और पार्टी में साथ में देखा जाता था।
खबर तो यह भी थी किम शर्मा और युवराज सिंह का ब्रेकअप इसीलिए हुआ क्योंकि क्रिकेटर की मां को एक्ट्रेस पसंद नहीं थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि उनमें और युवराज में अंडरस्टैंडिंग नहीं थी। हालांकि जब उन्होंने अली पुंजानी के साथ में शादी कर ली तो 6 साल बाद तलाक हो गया और 2016 में वह मुंबई वापस आ गई।
खबरों के अनुसार आपको बता दें कि तलाक होने के बाद में किम शर्मा ने 2018 से लेकर 2019 तक एक्टर हर्षवर्धन राणे को भी डेट किया। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में एक्ट्रेस ने 2019 से लेकर 2021 तक तकरीबन 2 साल तक पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को भी डेट करना शुरू किया। दोनों को साथ में भी देखा जाता था और बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।
एक इंटरव्यू के दौरान किम शर्मा से सवाल किया गया कि क्या उनकी दो शादियां हो चुकी है जो टूट भी चुकी है। इस बात को सुनने के बाद में वह खुद भी हैरान हो गई थी। उन्होंने खुद यह भी कहा कि "अभी मेरी दूसरी शादी नहीं हुई है और करनी होगी तो मैं कर भी लूंगी।" किम शर्मा ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि उनकी 3-4 बार सगाई टूट चुकी है लेकिन शादी एक ही बार हुई है। यहां पर उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वह बच्चा पैदा नहीं करना चाहती है।
अगर हम किम शर्मा के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि एक्टिंग से वह पूरी तरीके से नाता तोड़ चुकी है और अब डीसीए टैलेंट में एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम करती हैं। यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और कॉर्नरस्टोन के साथ पार्टनरशिप में टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी है इस बात का जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में किया है।


Click it and Unblock the Notifications











