मोहब्बतें एक्टर जुगल हंसराज का नया लुक देख हैरान हैं फैन्स
वक्त कितनी जल्दी बीतता है इसका एहसास तब होता है जब आप अपने जवानी के दिनों के Crush वाले एक्टर को याद करें और फिर उस एक्टर का नया रूप सबके सामने आए। 90 के दशक के ज़्यादातर लोग मोहब्बतें एक्टर जुगल हंसराज के फैन थे। कारण था जुगल के मासूम से चॉकलेट बॉय वाले लुक्स।

लेकिन अब जुगल हंसराज ने अपनी नई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं जहां उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से अपने बालों की सफेदी का स्वागत किया है। ऐसा करते बहुत ही कम लोग दिखते हैं।
जुगल ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वो Greys का स्वागत कर रहे हैं और उनका ये नया लुक देखकर फैन्स हैरान हैं कि क्या वाकई मोहब्बतें की रिलीज़ को इतना ज़माना हो गया है। हालांकि जुगल का नया लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












