मोगुल: आमिर खान की धमाकेदार वापसी ने मचाया धमाल, निभाएंगे गुलशन कुमार का किरदार
सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे और अब उनको लेकर अगली फिल्म की खबर आ रही है जिसको उन्होने कुछ समय पहले रिजेक्ट कर दिया था। हम बात कर रहें हैं गुलशन कुमार की बायोपिक मोगुल के बारे में..जो कि मीटू मोमेंट के चलते बंद हो गई थी। दरअसल इस फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर का नाम मीटू मोमेंट में आ गया था जिसके बाद आमिर खान ने इस फिल्म से किनारा कर लिया था।
सिनेब्लिट्ज मैग्जीन की मानें तो आमिर खान ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म 'मोगुल' में काम करने के लिए हामी भर दी है। सूत्र ने मैग्जीन को बताया है कि, भूषण कुमार का मानना हैं कि आमिर खान ही उनके पिता का किरदार निभाएं।

वो मानते हैं कि आमिर ही उनके पिता के किरदार को सही तरीके से निभा सकते हैं और इसके साथ सही न्याय कर सकते हैं। आमिर भी इस फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
फिल्म निर्माता एक नए निर्देशक की तलाश कर रहें है और जैसे ही फिल्म के लिए डायरेक्टर साइन कर लिया जाएगा, वैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान का दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला था जिसकी उम्मीद की जा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











