नरेन्द्र मोदी नहीं शामिल होंगे सलमान की बहन की शादी में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बॉलीवुड स्टार सलमान की बहन अर्पिता की आगामी 18 नवंबर को होने वाली शादी में शामिल नहीं हो पाएँगे। वे उस दौरान ऑस्ट्रेलिया की अपनी सरकारी यात्रा में होंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी सलमान खान को दे दी है।

modi

अर्पिता की शादी अपने ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ हो रही है। आयुष हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते हैं। उनके पिता अनिल शर्मा आजकल हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। सलमान खान ने मोदी को भी शादी में शामिल होने का न्यौता भेजा है। इस खबर को सबसे पहले वनइंडिया ने ब्रेक किया था।

शाहरूख खान को भी बुलाया

इस बीच, खबर है कि सलमान ने शादी के बाद मुंबई में होने वाले रिसेप्शन के लिए शाहरुख खान को भी न्यौता दिया है।'सलमान ने अपनी बहन की शादी में कई सितारों, राजनेताओं, खिलाड़ियों और उद्योगपतियों को न्यौता भेजा है। '

सलमान ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को भी अर्पिता की शादी में बुलाया है। इसके अलावा, सलमान ने कमल हासन, विजय, चिरंजीवी, वेंकटेश और सुरेश बाबू जैसे सितारों को निमंत्रण भेजा है।

अर्पिता की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 16नवंबर को हैदराबाद में संगीत समारोह से होगी और उसी दिन सलमान अपने परिवार सहित वहां पहुंचेंगे।

सलमान ने अपनी बहन की शादी के लिए हैदराबाद में रॉयल फलकनुमा होटल बुक किया है जबकि शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को मुंबई में होगा। माना जा रहा है कि शादी में परिवार और उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे लेकिन रिसेप्शन काफी भव्य होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X