'मोदी जी की बेटी' फिल्म का ट्रेलर हुआ ट्रेंड, लोगों ने उड़ाया मजाक-. ये कब हुआ, आई मीम्स की बाढ़
फिल्म मोदी जी की बेटी का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर मीम्स बनाने लगे, जिसके बाद ट्विटर पर हैशटैग मोदी जी की बेटी ट्रेलर को देखा और सभी चकित रह गए। मोदी जी की बेटी की कहानी एक लड़की पर आधारित है। जो कि एक अधिक स्मार्ट पत्रकार के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी होने के दावा करने को लेकर बनाई गई है।
जो कि कहानी में एक विवाद में उलझ कर रह जाती है। पत्रकार द्वारा किया गया दावा फर्जी था, ऐसे में क्या होता है इस दावे का परिणाम इसी पर पूरी कहानी टिकी हुई है। इस फिल्म के कॉमेडी से भरे ट्रेलर को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी राय साझा की हैं और एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।फिल्म का ट्रेलर ब्रैंडेक्स म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर जारी किया गया है।

मोदी जी की बेटी फिल्म 14 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अवनी मोदी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में पितोबाश त्रिपाठी बिलाल के रूप में, विक्रम कोचर तौसीफ के रूप में, तरुण खन्ना उमर के रूप में देंगे। कॉमेडी-ड्रामा एडी सिंह, अवनी मोदी और अर्पित गर्ग द्वारा निर्मित है और एडी सिंह द्वारा निर्देशित है।
इस फिल्म की कहानी इस पर फोकस करती है कि कैसे 2 आतंकवादी मोदी की बेटी होने के फर्जी खबरों पर यकीन कर परेशानी में आ जाते हैं। एक यूजर ने मीम्स बनाते हुए लिखा है कि कमाल है ये मैंने कब किया, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि समझ नहीं आया लेकिन सुनकर अच्छा लगा। इसी तरह कई लोग इस फिल्म के टाइटल का मजाक बना रहे हैं, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी वायरल कर रहे हैं । चलिए आपको दिखाते हैं इसका ट्रेलर वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











