मोदी बायोपिक- विवेक ओबरॉय ने चुनाव आयोग को दिखाई फिल्म- फिर कर दी रिलीज की गुजारिश
अभिनेता विवेक ओबरॉय की फिल्म मोदी बायोपिक को लेकर इस समय घमासान मचा हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग ने इस फिल्म पर चुनाव के पहले रिलीज करने को लेकर रोक लगा दी थी। इसको लेकर विवेक ओबरॉय ने काफी सारे सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद फिल्म का ट्रेलर तक यू-ट्यूब से गायब हो गया। इसके बाद विवेक ओबरॉय ने कुछ ऐसा किया है जो कि चर्चा में है। अभिनेता ने चुनाव आयोग के लिए गुरुवार को फ़िल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी।
स्क्रीनिंग के बाद उत्साहित विवेक ओबेरॉय ने बताया कि जब उन्होंने स्क्रीनिंग के बाद आयोग के सदस्यों से पूछा फ़िल्म कैसी लगी तो उनका जवाब वो बता नहीं सकते, लेकिन उनके जवाब से हम ख़ुशी हैं।

अब बस एक ही गुज़ारिश है कि फ़िल्म को रिलीज़ होने दिया जाए। अब देखना ये है कि फिल्म की रिलीज को लेकर चुनाव आयोग का नजरिया बदलता है या फिर हालात वही रहने वाले हैं।
विवेक ओबरॉय पर काफी इल्जाम भी लगाए गए थे और विपक्षी पार्टियों ने उनको बीजेपी सपोर्टर बताते हुए एक प्लान के तहत ये रिलीज डेट चुनने का आरोप लगाया था। फिलहाल चुनाव आयोग का आदेश है कि फिल्म अब चुनाव के बाद ही रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications