मोदी एंड यूएस कार्यक्रम में हनुमानकाइंड की शानदार परफॉर्मेंस देख पीएम मोदी भी हुए मुरीद, रैपर को लगाया गले...

Hanumankind performance in US: पीएम मोदी इस समय यूएस दौरे पर हैं। वहीं इस यात्रा के दौरान उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। यहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस खास मौके पर देव श्री प्रसाद, हनुमानकाइंड और आदित्य गढ़वी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर आर्टिस्ट की शानदार परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। हनुमान काइंड के गाने सुनते ही मौजूदा भीड़ तो झूमने ही लगी। साथ ही में पीएम मोदी भी रैपर के मुरीद हो गए।
बता दें कि हनुमानकाइंड (Hanumankind) और बाकी टीम की जबरदस्त प्रस्तुति देख पीएम मोदी मंच पर जाते हैं और वह पूरी टीम को गले से लगा लेते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। पीएम मोदी का टीम को गले लगाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी इस वीडियो को देख हनुमानकाइंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Pop sensation Hanumankind performs at Modi & US diaspora event in New York in front of PM @narrendramodi 🔥🔥🔥#hanumankind #NarendraModi #PMModiUSAVisit #newyork pic.twitter.com/G43qrxKPs1
— Modi Bharosa (@ModiBharosa) September 22, 2024
कौन हैं हनुमानकाइंड
इस शानदार प्रस्तुति को देखने के बाद हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर हनुमानकाइंड हैं कौन और क्या है उनका असली नाम ? आपको याद होगा कि कुछ समय पहले एक गाना आया था। 'बिग डॉग्स' इस गाने ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी धूम मचा दी थी। इस गाने की खास बात यह थी कि एक लड़का मौत के मुंह में खड़े होकर गाना गाता है। इतना ही नहीं वह डांस भी करता नजर आता है। वह कोई और नहीं बल्कि हनुमानकाइंड ही थे।
Best Rapper #hanumankind pic.twitter.com/jgxGtavIBV
— 🇮🇳Being Shashi (@beingshashi190) September 23, 2024
क्या है हनुमानकाइंड का असली नाम
हनुमानकाइंड का असली नाम सूरज चेरुकट है। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1992 में केरल के मलप्पुरम में हुआ था। सूरज चेरुकट ने 15 साल की उम्र से ही रैप करना शुरू कर दिया था। आज वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। सूरज अपने यूनिक नाम हनुमानकाइंड की वजह से भी लाइमलाइट में रहते हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने हनुमान और मैनकाइंड को जोड़कर यह नाम रखा है।


Click it and Unblock the Notifications