शूटिंग के लिए शिमला पहुंची मॉडल के साथ हुआ रेप, होटल में दरिंदगी के बाद फरार आरोपी

Shimla Model Rape- अपराध कब और किसके साथ हो जाएगा ये बात कोई नहीं जानता है। इस वक्त हिमांचल प्रदेश के शिमला से एक चौकाने वाली खबर आ रही है। पता चला है कि लुधियाना से शूटिंग करने के लिए शिमला आई मॉडल को दरिंदगी का शिकार बना लिया गया है।
मॉडल के साथ रेप हुआ है और इसके बाद से अफरा तफरी का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पीड़ित मॉडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वो 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए लुधियाना से शिमला आई थी और रात को शिमला के एक होटल में ठहरी थी।
पंजाब का लुधियाना निवासी जगतार सिंह भी उसके साथ शिमला आया था। पीड़िता के मुताबिक जगतार सिंह ने होटल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मॉडल की इस बात से पुलिस हैरान है और लगातार आरोपी की छानबीन कर रही है।
महिला थाना में दर्ज कराई शिकायत
इस पीड़ित मॉडल की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है। खबर है कि इसी बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है जिसके बाद आरोपी के खिलाफी स्ट्रॉंग केस दर्ज बनेगा। हालांकि आरोपी फरार है।
अक्सर देखा जाता है कि खुद के ही प्रोफेशन से जुड़े लोग महिलाओँ को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। महिलाएं लगातार आरोपी को सजा देने की बात कर रही हैं। हालांकि पूरी सच्चाई क्या है इसका पता आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











