मॉडल से संत बनीं, फिर टैटू से हुईं शर्मशार, अब कर दी सगाई की एनाउंसमेंट
हाल ही में स्वास्तिक का टैटू बनवाकर फंसी सोफिया ने अब कर ली सगाई, जानें सोशल मीडिया पर कैसे किया ऐलान, देखें सोफिया की तस्वीरें
मुंबई। कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते अकसर चर्चाओं में रहने वाली हॉट मॉडल सोफिया हयात ने एक बार फिर सोशल मीडिया में चर्चाओं को हवा दे दी है। हाल ही में नन बनी बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया स्वास्ति के टैटू को लेकर भी विवादों में रह चुकी हैं। सोफिया ने अपने सोशल एकाउंट पर एक खूबसूरत रिंग की पिक्चर के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया है।
सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक अंगूठी की फोटो के साथ कैप्शन में अपने होने वाले हमसफर के बारे में फैंस को बताया है। उन्होंने कहा है कि डेट कपने के बाद उन्होंने सगाई कर ली है। पोस्ट में उन्होंने जल्द शादी करने का इशारा भी किया है लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर के बारे में कुछ नहीं बताया।

सोफिया ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक और तस्वीर में सोफिया अपने पार्टनर का थामे नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोफिया की उंगलियों में इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई दे रही है।
बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों की वजह सोफिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने तलवों पर 'स्वास्तिक' का टैटू बनवाकर सोशली मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर कर दी थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में उन पर पुलिस केस भी हुआ था।
इससे पहले सोफिया ने नन बनने की घोषणा कर बवाल मचा दिया था। वे इंस्टाग्राम पर नन के वेष में भी नजर आ रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने कई वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किए थे।


Click it and Unblock the Notifications













