टीवी एक्ट्रेस शिखा जोशी के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, मामला दर्ज

उन्होंने खार पुलिस थाने में डॉक्टर विजय के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शिखा जोशी का कहना है कि वो अपनी स्कीन ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर विजय के पास गयी थी जहां चैक अप के दौरान डॉक्टर विजय ने उससे छेड़खानी की। शिखा के मुताबिक तीन साल पहले भी डॉक्टर विजय ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी।
आपको बता दें कि डॉ.विजय पर इससे पहले भी कई छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं, सन 2008 में एक महिला पत्रकार ने भी विजय के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हांलाकि मामला तूल पकड़ने के बाद महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। खैर शीला जोशी अगर जो कह रही है और अगर वो सही है तो जब एक बार इस तरह की शर्मनाक हरकत उनके साथ हो चुकी थी तो वो फिर से डॉक्टर विजय के पास क्यों गयी थीं? ये सोचने वाली बात है।


Click it and Unblock the Notifications











