देखें वीडियो: बलात्कार में नाम आने के बाद बोलीं पूनम पांडे, ना तो DIG को जानती हूं ना ही मॉडल को
उल्लेखनीय है कि डीआईजी सुनील परासकर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीडि़त मॉडल का कहना है कि पारसकर ने अभिनेत्री पूनम पांडे की वजह से ही उसके साथ बलात्कार किया। मॉडल ने कहा है कि पूनम पांडे से उसकी पेशेवर दुश्मनी थी। जब पूनम पांडे आईपीएस अधिकारी सुनील पारासकर के संपर्क में आई तब उसने मुझे प्रताडित करना शुरू किया। पीडि़ता मॉडल ने पुलिस को कहा है कि पारसकर ने पूनम पांडे की वजह से उनका रेप किया क्योंकि पूनम पांडे पारसकर के बहुत नजदीक थी। इतना ही नहीं पीडि़त मॉडल ने पारसकर और पूनम पांडे के संबंधों के बारे में भी पुलिस को बताया है। हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस पूनम पांडे से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
क्या था पूरा मामला
23 जून को मुंबई की रहने वाली ग्लैडरेग्स मॉडल ने पारासकर के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। मॉडल ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि नवंबर 2013 से मार्च 2014 के बीच पारासकर ने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान पारासकर मुंबई पुलिस में अतिरिक्त कमिश्नर (नॉर्दन रीजन) थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी और पीडिता के बीच मोबाइल फोन पर संदेशों का आदान प्रदान हुआ था।
पारासकर ने अपने बर्ताव के लिए मॉडल से माफी मांगी थी। ये मैसेज दो मौकों पर भेजे गए थे। एक बार उस वक्त जब पारासकर मॉडल को नवी मुंबई स्थित फ्लैट में लेकर गए थे और दूसरी बार उस वक्त जब दोनों मुंबई के उपनगर में स्थित बंगले पर गए थे। पीडिता ने भी अपने बयान में इस बात का जिक्र किया है कि छेड़खानी और बलात्कार के बाद पारासकर ने उसे मैसेज भेजकर माफी मांगी थी।
<center></center>


Click it and Unblock the Notifications












