'किक-2' में दिखेगा इस मॉडल का जबरदस्त आइटम सांग..
[बॉलीवुड न्यूज] अरे नहीं.. यहां सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'किक' के सीक्वल की बात नहीं हो रही है। बल्कि 'किक-2' एक तेलुगु एक्शन- कॉमेडी फिल्म है, जिसके आइटम सांग में मॉडल से एक्ट्र्स बनीं नोरा फतेही नजर आएंगी। याद दिला दें, नोरा को हम बॉलीवुड फिल्म 'रोर' में देख चुके हैं।

इससे पहले नोरा ने निर्माता-निर्देशक एस.एस. राजामौलि की फिल्म 'बाहुबली' में एक स्पेशल सांग किया था। जिसके बाद उन्हें किक-2 में आइटम सांग करने का मौका मिला।
सूत्रों के अनुसार, नोरा ने 'किक2' में एक आइटम सॉन्ग के लिए हामी भरी है। गाने की शूटिंग के लिए खासतौर से सेट बनवाया गया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि यह गाना काफी धमाकेदार होगा।
सलमान ने शाहरूख तो दीपिका ने कैट को पछाड़ा....कहां!
तेलुगु फिल्म किक साल 2012 में आई थी, जिसका सीक्वल 'किक 2' बनाया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी कर रहे हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई है। यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली है।
'प्रेम रतन धन पायो' में ट्विस्ट..अब पहले ही हो जाएगी रिलीज!
आपको बता दें, 'किक-2' में रवि तेजा, रकुल प्रीत सिंह, रवि किशन और कबीर दुहान सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बहरहाल, इसके साथ साथ बता दें, कि बॉलीवुड फैंस भी सलमान खान की फिल्म किक के सीक्वल का मजा जल्द ही लेने वाले हैं क्योंकि इसके सीक्वल की कहानी खुद सलमान खान लिख रहे हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












