इस एक्ट्रेस की नौकरानी ने उड़ा लिए 34 लाख के गहने, दराज में रखा सोना लेकर हुई फरार!

Theft In Actress House: एक मॉडल और एक्ट्रेस के घर में हाल ही में चोरी हुई और लाखों का सामान गायब हो चुका है। इस मॉडल ने अपनी हाउस हेल्प पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।
34 लाख के गहनों की चोरी
अंबोली पुलिस ने 37 वर्षीय घरेलू सहायिका के खिलाफ अंधेरी पश्चिम के चार बंगले में 25 अप्रैल को एक्ट्रेस और मॉडल नेहा मलिक (32) के घर से 34.49 लाख रुपए के सोने के गहने चुराने का मामला दर्ज किया है।
दराज में रखे जाते थे गहने
FIR के अनुसार, नेहा की मां मंजू कभी-कभी इवेंट्स में सोने के गहने पहनती थीं। घर लौटने के बाद, वह उन्हें उतारकर बेडरूम में एक लकड़ी के दराज में रख देती थीं, जिसे बंद नहीं किया जाता था।
घर की नौकरानी को पता था गहनों के बारे में
मलाड पश्चिम में रहने वाली हाउस हेल्प शहनाज मुस्तफा शेख को गहनों के बारे में पता था क्योंकि मंजू मलिक (नेहा की मां) ने कई बार उनके सामने उन्हें पहना और उतारा था और दराज में छोड़ दिया था।
गहने लेकर गायब हुई नौकरानी
परिवार ने शेख को चाबी दी थी ताकि जब वे घर पर न हों तो वह दरवाजा खोल सके और घर के काम कर सके। 25 अप्रैल को नेहा काम के लिए बाहर गई थी और उसकी मां सुबह 7.50 से 9 बजे के बीच गुरुद्वारा गई थी। शेख घर में अकेली थी और अगले दिन काम पर नहीं आई। नेहा को जल्द ही पता चला कि गहने गायब थे।
गायब सोना नहीं मिला
नेहा के घर लौटने के बाद, उसने और उसकी मां ने घर की तलाशी ली, लेकिन गायब सोना नहीं मिला। भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 (नौकर द्वारा चोरी) के तहत FIR दर्ज की गई है।


Click it and Unblock the Notifications