मनीष के लिए महत्वपूर्ण है मॉडल फिटिंग

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मनीष ने लिखा, "दिल्ली पहुंचने के लिए रास्ते में हूं। अपने काउचर शो के लिए मॉडलों की फिटिंग करने के लिए तैयार हूं। अंतिम शो कैसा दिखेगा इसका अंजादा मुझे फिटिंग से हो जाता है।"
बॉलीवुड हसीनाओं करीना कपूर, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की पोशाकें डिजाइन करने वाले मनीष पांच दिवसीय फैशन शो के अंतिम दिन 31 जुलाई को अपने डिजाइनों का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications