मॉडल एकता बब्बर ने लगाई छत से छलांग, मौत
एक बार फिर से फैशन की चकाचौंध के पीछे की काली सच्चाई की खबर आयी है। सोमवार सुबह मुंबई के ओशिवरा इलाके में म़ॉडल एकता बब्बर ने छत से छलांग दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एकता की मौत मौके पर ही हो गई।
हालांकि घटना के तुरंत बाद ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई लेकिन तब तक एकता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनंदा-जिया सब अवसाद की शिकार!
पुलिस की नजर में प्रथम दृष्टया तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा है क्योंकि पड़ोसियों की जानकारी के मुताबिक पिछले काफी समय से एकता बब्बर तनाव में जी रही थीं।
6 महीने पहले उसके पिता की मौत हो गई थी जिसकी वजह से वो मानसिक और आर्थिक कष्ट से गुजर रही थी। लोगों का कहना था कि पिछले काफी समय से एकता के पास काम नहीं था जो कि शायद उसके तनाव और मौत की वजह बना।
फिलहाल एकता के बारे में पुलिस अभी छान-बीन कर रही है। मॉडल की उम्र 32 साल बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
