'राज कुंद्रा और उनके साथी ने वीडियो कॉल पर न्यूड ऑडिशन की मांग की थी'- मॉडल ने लगाया आरोप
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पॉर्नोग्राफिक सामग्री बनाने और ऐप पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह शुक्रवार तक पुलिस की हिरासत में रहेंगे। मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ काफी सबूत हैं और उन्हें ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इस बीच अभिनेत्री-मॉडल सागरिका शोना सुमन का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने वाले रैकेट का हिस्सा हैं। राज कुंद्रा और उनके साथी ने उन्हें न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था।

सागरिका ने राज कुंद्रा के खिलाफ फरवरी में एफआईआर भी दर्ज कराया था। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने कहा था कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने वाले रैकेट का हिस्सा हैं। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
एक्ट्रेस ने कहा था- "मेरा सबसे बुरा अनुभव तब हुआ जब मुझे एक वीडियो कॉल पर न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा गया। मैंने ऑडिशन देने से इनकार कर दिया था। कॉल पर कई लोग थे जैसे उमेश कामत, जो राज कुंद्रा के सहायक हैं। एक व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन यकीन है कि वह राज कुंद्रा थे क्योंकि उमेश कामत लगातार उनकी ओर इशारा करके कह रहे थे कि सभी साइटें राज कुंद्रा द्वारा चलाई जाती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications