..................... Model-actress Poonam Pandey dies at 32 due to cervical cancer - Hindi Filmibeat

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर से हुई मौत

Poonam Pandey

Poonam Pandey Died: बॉलीवुड हिरोइन और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है।दरअसल, अभिनेत्री के इंस्टाग्राम का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें ये बताया गया है कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट ने बवाल काट दिया है। हर कोई सदमे में है। जहां कुछ लोगों का यकीन ही नहीं हो रहा है।

पोस्ट में लिखा है कि आपको ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्रिय पूनम को खो दिया है। हर जीवित प्राणी जो भी इनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम मिला। दुख के इस समय में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे।

पोस्ट में आगे अभिनेत्री की मौत का कारण भी बताया गया है, जिसमें लिखा है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। ये पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

कई यूजर्स का मानना है कि किसी ने पूनम पांडे की आइडी हैक कर ली है। तो कईयों ने कहा कि पूनम पांडे के साथ कोई घटिया प्रैंक कर रहा है। ये खबर सच नहीं हो सकती। हालांकि, पोस्ट एक्ट्रेस के ही अकाउंट से शेयर किया गया है। ऐसे में ये कह पाना काफी मुश्किल होगा कि सच्चाई क्या है।

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X