डीआईजी ने नहीं मॉडल ने खुद किया अपना बलात्कार: पढ़ें फोन पर हुई साजिश की बातचीत

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बातचीत के दौरान मॉडल वकील से डीआईजी पारसकर को फंसाने को लेकर साजिश रचने को कह रही है। रिजवान ने क्राइम ब्रांच को जो फुटेज और वीडियो सौंपा है उसमें मॉडल साफ-साफ कह रही है कि इस मामले में डीआईजी को लेकर विवाद खड़ा करना है क्योंकि वो रिएलटी शो का हिस्सा बनना चाहती है। साथ ही मॉडल ये भी कहती दिख रही है कि पुलिस अधिकारी को बदनाम भी करना है। रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि मैं मॉडल को ढाई साल से जानता हूं। उन्हें एक बड़े रिऐलिटी शो में जाना था, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा था कि कंट्रोवर्सी करनी है ताकि पब्लिसिटी मिले। उन्होंने मुझे कभी नहीं कहा कि उनके साथ रेप हुआ है।
न्यूज चैनल आज तक के पास इस डीआईजी के खिलाफ शिकायत करने वाली मॉडल और उसके पूर्व वकील के बीच बातचीत के अंश हैं जो हम हू-ब-हू आपके सामने रख रहे हैं:
मॉडल- तुम सोचो कि हम किसी को कैसे फंसा सकते हैं। मूवी में कैसे होता है। वैसे वाला प्लान तैयार करो।
वकील- तुम्हें हिलाना है ना।
मॉडल- हां। तुम ढूंढो।
वकील- मैं अपने हिसाब से ढूंढता हूं।
जब तय हो गया कि मोहरा सुनील पारस्कर को बनाना है तो उसे लेकर प्लानिंग की गई।
मॉडल- मुझे उसकी बैड पब्लिसिटी करनी है।
वकील- वो मेरे पर छोड़ दो।
मॉडल- आई रियली वान्ना हैरेस हिम।
वकील- वो मेरे पे छोड़ दो।
मॉडल- नॉट हरेस्मेंट। उसकी बैड पब्लिसिटी करनी है। उसको परेशान नहीं करना है। दो तीन दिन न्यूज में जाने दो। दैट्स आल आइ वांट। उसकी इमेज खराब करनी है और कुछ नहीं।
तो क्या यह सब कुछ पब्लिसिटी के लिए था? आगे पूरा माजरा समझ में आता है।
वकील- देखो इसमें क्या बनेगा। इसमें दो तीन चीजें होंगी। एक तो वो बदनाम हो जाएगा। ओके..पूनम पाण्डेय के थ्रू ये करता है यह हम indirectly डाल देंगे। तुमको पूनम पाण्डेय को अटैक करना है न इनके थ्रू।
मॉडल- obviously.. इसके थ्रू ही होगा न।
अब सवाल ये कि इस मामले में पूनम पाण्डेय की एंट्री क्यों हुई? वजह है दोनों मॉडल्स की आपसी प्रतिद्वंदिता। रिजवान सिद्दकी के मुताबिक आरोप लगाने वाली मॉडल का ऐसा कहना था कि वो जहां भी काम के लिए जाती है, पूनम पाण्डेय उसकी contender होती है। दोनों के क्लाइंट सेम हैं उसे ऐसा लगता था कि उस रिएलिटी शो में उसकी जगह कहीं वो न चली जाए। बातचीत के एक हिस्से में मुंबई के पुलिस कमिशनर राकेश मारिया की भी चर्चा है। मतलब ये कि मशहूर होने के लिए पुलिस के इस्तेमाल की भी तैयारी थी। ये गौर करने वाली बात है कि पूर्व वकील के साथ कथित बातचीत में कहीं भी मॉडल ने बलात्कार या छेड़छाड़ का जिक्र नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











