सचिन से ज्यादा लोग सन्नी के दीवाने
सन्नी लियोन की लोकप्रियता काफी है इस बात का अंदाजा तो हर किसी को है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी को लोग सन्नी लियोन को इंटरनेट पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से ज्यादा खोजते हैं।
फ्री वीडियो ऑन डिमांड मोबाइल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी जेंगा टीवी ने हाल ही में सन्नी लियोन और सचिन तेंदुलकर के एप्प को लांच किया था। जिसमें दोनों ही सितारों की एक्सक्लूसिव जानकारियां हैं। जिसे देखने और जानने के लिए इंटरनेट पर बाढ़ आ गयी और इस रेस में सन्नी ने सचिन को पटखनी दे दी।
'रागिनी एमएमएस 2' के नये पोस्टर में बिना कपड़ों के सन्नी लियोन
सन्नी के एप्प लॉन्च होने के एक महीने के भीतर हर रोज 10 हजार से 12 हजार बार देखा गया है और अब तक इसे तीन लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। जबकि सचिन को हर रोज तीन हजार लोगों ने देखा है और इसे अब तक 1 लाख लोगों ने ही डाउनलोड किया है।
हालांकि सन्नी को डाउनलो़ड करने वालों के हाथ में निराशा ही आयी है क्योंकि सन्नी लियोन की पोर्न फिल्में और एडल्ट सीन मोबाइल पर प्रतिबंधित है इसलिए मोबाइल पर लोगों को निराशा ही हाथ लगी हैं और सन्नी की फोटो और गानों के अलावा लोगों को कुछ हासिल नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
