Adipurush पर भाजपा- मनसे में छिड़ी जंग, देवताओं का अपमान नहीं!

फिल्म आदिपुरुष को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और मनसे के बीच में घमासान छिड़ गया है। भाजपा विधायक तथा प्रवक्ता रामकदम के विरोध के बाद मनसे खुलकर फिल्म आदिपुरुष का समर्थन में उतर आई है। भाजपा प्रवक्ता कदम ने कहा था कि आदिपुरुष में हिंदु देवी देवताओं का अपमान किया गया है। हम महाराष्ट्र की धरती पर आदिपुरुष फिल्म को किसी भी हालत में प्रदर्शित नहीं होने देंगे। इस पर जोरदार पलटवार करते हुए शुक्रवार को मनसे के चित्रपट (फिल्म) सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने आदिपुरुष के समर्थन में पत्र जारी किया है।
खोपकर ने कहा कि मनसे आदिपुरुष के निर्देशक ओम राऊत के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। खोपकर ने कहा कि मेरा सवाल भाजपा नेता कदम है कि वह 55 संकेड के टीजर के आधार पर पूरी फिल्म पर कैसे सवाल खड़ कर सकते हैं। उन्हें पहले पूरी फिल्म दिखनी चाहिए। खोपकर ने कहा कि मैं ओम राऊत को इच्छी तरह से पहचानता हूं। वे हिंदुत्ववादी व्यक्ति हैं। लेकिन भाजपा के नेता ओम राऊत को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। खोपकर ने कहा कि हमें दर्शकों को तय करने देना चाहिए कि फिल्म में हिंदु देवी-देवता का अपमान हुआ है अथवा नहीं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात करने के लिए दादर स्थित उनके निजी आवास शिवतीर्थ पर गए थे। राज्य में होने वाले नगर निकायों के चुनावों में भाजपा और मनसे के बीच गठबंधन को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसी स्थिति में फिल्म आदिपुरुष को लेकर मनसे का खुलकर भाजपा के विरोध में आने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। वहीं राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मनसे आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर वोटरों में एक संदेश देने की कोशिश कर रही है कि पार्टी मराठी निर्देशक के साथ मजबूती से खड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications