#JustIN: राज ठाकरे को धन्यवाद कहिए...रिलीज़ हो रही है ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, ऐसा वादा किया है महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने, राज ठाकरे और सीएम देवेंद्र फणनवीस से एक मीटिंग के बाद।
अभी अभी मिली खबर की मानें तो करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के लिए सारी मुश्किलें फिलहाल खत्म हो चुकी हैं। राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड एसोसिएशन से एक मीटिंग की है जिसके बाद ये फैसला लिया गया है कि मनसे, ऐ दिल है मुश्किल का विरोध नहीं करेगी।
वहीं मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूसर गिल्ड एसोसिएशन की तरफ से ये जानकारी दी है कि कोई भी प्रोड्यूसर आगे से किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेगा।

वहीं फिल्म की शुरूआत से पहले, करण जौहर पूरा एक संदेश उड़ी हमले के आतंकियों के नाम करेंगे और उन्हें श्रद्धांजली देंगे।
[अजय देवगन का एक बयान और फाइनल हुई शिवाय की 50 करोड़ #Opening]
कुछ बातें होती हैं जो एक आम आदमी की समझ से परे हैं और ये बात भी शायद वैसी ही है। अब एक राजनीतिक पार्टी ये तय करे कि एक फिल्म रिलीज़ होगी या नहीं।
एक कलाकार या फिर एक प्रोड्यूसर किसी राजनीतिक पार्टी से ये दरख्वास्त करता रहे कि उसकी कला का नमूना दर्शकों तक पहुंचाने दिया जाए, ये बात ही इतनी स्तर पर निराशाजनक है कि कुछ कहा नहीं जा सकता।
[ऐश्वर्या - रणबीर के बोल्ड फोटोशूट के चक्कर में ये क्या हो गया!]
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले Indian Motion Picture Producers' Association (IMPPA) ने सिनेमाघरों के मालिकों और मनसे के अशोक पंडित और शालिनी ठाकरे से दरखास्त की थी कि वो फिल्म को रिलीज होने दे क्योंकि फिल्म पहले ही पूरी तरह बन चुकी है और इससे निर्माता-निर्देशकों के साथ फैन्स को भी गहरा झटका लगेगा।
इसके बाद फैसला हुआ था कि फिल्म को बैन करना ही सही फैसला है और जब तक पाकिस्तान - भारत के बीच संबंध ठीक नहीं हो जाते तब तक कोई भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म रिलीज़ नहीं होगी।
एसोसिएशन का मानना था कि लोगों में फिलहाल काफी गुस्सा है। ऐसे में अगर किसी ने विरोध में कुछ हिंसात्मक कर दिया तो फिर दर्शकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कोई भी सिनेमा मालिक नहीं ले सकता है। इसलिए बेहतर है कि सुरक्षा के मद्देनज़र इन फिल्मों को रिलीज़ ना होने दिया जाए।
वैसे ऐ दिल है मुश्किल जब से बन रही है, तब से किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का ही शिकार है। जानिए फिल्म से जुड़ी हाल ही में हुईं कुछ दुर्घटनाएं -
पाकिस्तानी कलाकार
उड़ी हमले के बाद, अचानक से सबका ध्यान बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर आ गया। इसके बाद डिमांड की गई कि पाकिस्तानी कलाकार अपने देश वापस जाएं या फिर हमले की कड़ी निंदा करें। हालांकि पूरा बॉलीवुुड इस मुद्दे पर बंट गया कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करना चाहिए या नहीं।
फवाद खान का पलटवार
इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि फवाद खान ने पाकिस्तान पहुंच कर कहा कि भारतीयों के दिल छोटे होते हैं और बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है। वहीं उनके फैन्स ने भी कहा कि फवाद खान को स्टार बनने के लिए बॉलीवुड की ज़रूरत नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने बयान दिया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा।
अजय देवगन - शिवाय
ऐ दिल है मुश्किल अजय देवगन की शिवाय के साथ रिलीज़ हो रही है और यही कारण है कि दोनों फिल्मोंं का दीवाली पर क्लैश होना, पहली बार उत्सुक नहीं कर रहा है। बल्कि सब सोच रहे हैं कि किस फिल्म का क्या हाल होगा!
केआरके कंट्रोवर्सी
फिल्म को लेकर दावा किया गया कि करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करने के लिए केआरके को 25 लाख रूपये दिए गए। अजय देवगन ने तुरंत एक स्टिंग जारी किया जहां केआरके इस बारे में बात कर रहे थे। और उन्होंने साफ कहा कि करण जौहर इस मामले में थे या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।
झूठे प्रमोशन
वहीं अजय देवगन फैन्स भी सच जानने में जुट गए थे और उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल के पैसे देकर करवाए जा रहे सोशल प्रमोशन की पोल खोल दी। कैसे और क्या हुआ, वो ज़रा लंबा मुद्दा है।
लीक हुई कहानी
फिल्म के ही एक कलाकार ने काफी हद तक फिल्म की कहानी बता दी थी। उन्होंने बताया कि वो अनुष्का के पिता हैं और रणबीर उनसे अनुष्का का हाथ मांगने आते हैं फवाद खान के लिए!
ऐश्वर्या की बोल्डनेस
ऐश्वर्या राय की बोल्डनेस ने तो मुद्दे को और भी गहरा बना दिया। माना जा रहा है कि कुछ सीन को लेकर बच्चन परिवार उनसे खफा है। लेकिन एक खुलासे ने सबको चौंका दिया।


Click it and Unblock the Notifications






















