करण जौहर की पार्टी में शामिल बॉलीवुड स्टार्स पर विधायक बोले- ''नशेड़ियों की जगह जेल है, समाज नहीं''

By Staff

करण जौहर की वीकेंड पार्टी अब पार्टी से कुछ ज्यादा हो चुकी है। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिस पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने टिप्पणी करते हुए बॉलीवुड सितारों को नशेड़ी कहा। उन्होंने कहा, ये लोग नशे में बुरी तरह डूबे हुए हैं, इनकी जगह सिर्फ जेल में है, समाज में नहीं।

करण जौहर की पार्टी के इस वीडियो पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा था- ये देखिए हमारे बॉलीवुड स्टार को, जो गर्व से नशे में डूबे हैं। वे पब्लिक फिगर्स हैं! उन्हें स्टार्स कहकर बुलाया जाता है और वे कई सारी सुविधाओं का उपभोग करते हैं।

Karan Johar party

विधायक की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रिप्लाई किया था कि- 'मनजिंदर सिंह सिरसा को इस बात के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए, मेरी पत्नी भी वहां मौजूद थी, वहां किसी ने नशा नहीं किया था। इसलिए जूठ फैलाना बंद करें। जिन्हें आप जानते नहीं उनपर आरोप ना लगाए। मुझे लगता है कि अब आप माफ़ी मांगने की हिम्मत करेंगे।'

लेकिन सिरसा ने इसके जवाब में एक वीडियो जारी किया, जहां वह कह रहे हैं- मुझे नहीं पता था कि मिलिंद देवड़ा के परिवार वाले भी इस पार्टी में मौजूद थे। लेकिन मैं ये बात दावे से कह सकता हूं कि ये बॉलीवुड स्टार नशा कर रहे हैं और अगर कोई मुझसे कहे की मुझे इन नशेड़ियों से माफ़ी मांगनी होगी तो मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। मैं अपनी बात पर कायम हूं ये लोग नशा कर रहे हैं, नशे से ग्रस्त हैं, समाज को ख़राब कर रहे हैं और इनकी जगह सिर्फ जेल में है। इसीलिए जो मुझे माफ़ी मांगने को कह रहे हैं वो पहले खुद जा कर देंखे वहां कौन-कौन नशा कर रहा है फिर मुझे सलाह दें। अगर इन सेलेब्स ने ड्रग्स नहीं लिया है तो इन्हें अपना डोप टेस्ट कराकर साबित करना चाहिए।

बहरहाल, करण जौहर की ये पार्टी अब काफी विवादित हो चुकी है और राजनीतिक रंग ले रही है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मलाइका अरोड़ा खान, विकी कौशल, वरूण धवन, अयान मुखर्जी और जोया अख्तर शामिल हैं।

View this post on Instagram

Saturday night vibes

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X