'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए गाज़ियाबाद पहुंचे थे आमिर खान- हो गया विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज
हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए आमिर खान चंद घंटों के लिए गाज़ियाबाद पहुंचे थे। लेकिन अब इसे लेकर एक विवाद हो गया है। दरअसल, सेट से आमिर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता मास्क पहने नहीं दिख रहे हैं। जिसे लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ट्रोनिका सिटी थाने में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के मामले में आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है।
उन्होंने शिकायत में लिखा कि अभिनेता आमिर खान अपनी टीम के साथ लोनी आए थे, इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं लगाया और भारी भीड़ में शामिल होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। नंदकिशोर गुर्जर ने आमिर खान के खिलाफ कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

बता दें, बुधवार को आमिर खान ट्रॉनिका सिटी स्थित रूपा की एक कंपनी में लाल सिंह चड्ढा फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। वह यहां करीब आधे घंटे रहे और शूटिंग कर निकल गए। उनकी कार सीधा कंपनी में आई और वहां से निकल गई।


Click it and Unblock the Notifications