यूपी के विधायक ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई की शिकायत- कारण है 'पाताल लोक' का ये सीन?
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस समय पाताल लोक सीरीज को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और इस सीरीज ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। इस सीरीज की कहानी और दमदार अभिनय लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। गौरतलब है कि इस सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा हैं लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे वो काफी ज्यादा मुसीबत में पड़ गईं हैं और काफी परेशान भी हो सकती हैं।
दरअसल यूपी के एक एमएलए ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है जोकि काफी चर्चा में है। इस पूरे मामले की बात करें तो अनुष्का शर्मा पर आरोप है कि.. उन्होंने बिना अनुमति के इस शो में विधायक के फोटो का इस्तेमाल किया और ये गैरकानूनी है।

अनुष्का शर्मा इस तरह की समस्या में पहले कभी नहीं घिरी हैं। वो उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि किसी भी तरह के विवाद से काफी दूर रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बातें साझा करती रहती हैं।
लॉकडाउन में सलमान खान ने फाइनल कर डाली जबरदस्त एक्शन फिल्म? साउथ डायरेक्टर से मिलाया हाथ!


Click it and Unblock the Notifications











