थोड़ी ख़ुशी तो थोड़ा ग़म भी: पार्वती

प्रतियोगिता के बाद मीडिया से बातचीत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रही भारत की पार्वती ओमनाकुट्टन ने कहा कि मिस वर्ल्ड का ताज जीतने से बस एक क़दम दूर रह जाने से वो निराश हैं मगर इस प्रतियोगिता में इतनी आगे पहुंचने से काफी खुश भी हैं।
; ;उन्होंने कहा,'' मुझे उम्मीद थी कि मैं ख़िताब जीत लूंगी. लेकिन फ़ैसले के बाद थोड़ी निराशा हुई है.''
; ;मैं यह नहीं कह सकती कि मैं बहुत ख़ुश हूँ, क्योंकि मुझे जीत की उम्मीद थी. मेरा मानना है कि जीवन में किस्मत की एक बड़ी भूमिका होती है और हो सकता है कि ईश्वर ने मेरे लिए कुछ और ही सोचा हो पार्वती ओमनाकुट्टन
; ;| ;
मैं यह नहीं कह सकती कि मैं बहुत ख़ुश हूँ, क्योंकि मुझे जीत की उम्मीद थी. मेरा मानना है कि जीवन में किस्मत की एक बड़ी भूमिका होती है और हो सकता है कि ईश्वर ने मेरे लिए कुछ और ही सोचा हो
; |
पार्वती ओमनाकुट्टन केरल की रहनेवाली हैं.
; ;उनका कहना था, '' मैं यह नहीं कह सकती कि मैं बहुत ख़ुश हूँ, क्योंकि मुझे जीत की उम्मीद थी. मेरा मानना है कि जीवन में किस्मत की एक बड़ी भूमिका होती है और हो सकता है कि ईश्वर ने मेरे लिए कुछ और ही सोचा हो.''
; ;उल्लेखनीय है कि इस साल रूस की सुंदरी सीनिया सुखीनोवा मिस वर्ल्ड बनीं हैं.
; ;मिस इंडिया पार्वती ओमनाकुट्टन दुर्भाग्यशाली रहीं और उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा.
; ;पार्वती ओमनाकुट्टन ने फ़ाइनल राउंड में अपने जवाब से निर्णायक मंडल का दिल ज़रूर जीता लेकिन वे मिस वर्ल्ड का ताज नहीं पहन पाईं.
; ;वर्ष 2000 के बाद भारत की कोई सुंदरी मिस वर्ल्ड नहीं बनी है. वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थी.
; ;प्रियंका के अलावा भारत की रीता फारिया ने 1966 में, ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडेन ने 1997 में और युक्ता मुखी ने वर्ष 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था.
; ;;

Click it and Unblock the Notifications