मिथुन का छोटा बेटा रिमोह भी फिल्म में
बालीवुड के डिस्को डांसर के रुप में नाम कमाने वाले मिथुन चक्रवती लगता है धीरे धीरे अपने पूरे खानदान को बालीवुड में ले आयेंगे. बडे़ बेटे मिमोह को तो वे हीरो बना ही चुके हैं और अभी मिमोह की फिल्म प्रदर्शित भी नहीं हो पाई है कि मिथुन अपने दूसरे छोटे बेटे रिमोह को भी अभिनय की दुनिया में ले आये हैं.
मिमोह जहां फिल्म जिम्मी कर रहे हैं, वहीं रिमोह फिर कभी में अपने पिता मिथुन, रति अग्निहोत्री और डिंपल कपाडि़या के साथ नजर आयेंगे. इस फिल्म में वे मिथुन की जवानी की भूमिका कर रहे हैं.
बताया जाता है कि रिमोह ने फिल्म में काम करने का स्वयं फैसला लिया है. फिर कभी में उनकी अच्छी भूमिका है और वे मिथुन की युवावस्था की भूमिका में हैं, वहीं मिथुन एक रिटायर्ड व्यक्ति बने हैं, जिनका खुशहाल परिवार है.
रिमोह ने फिल्म के लिए पूना के पास भोर में शूटिंग की और उसके अभिनय से उसके पिता मिथुन काफी प्रभावित व खुश हैं.


Click it and Unblock the Notifications