निर्देशकों को परेशान करते हैं मिथुन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि वह बेहद परेशान करने वाले कलाकार हैं। मिथुन ने कहा, "मैं बहुत परेशान करने वाला कलाकार हूं। मैं तब तक बहुत सारे सवाल पूछता रहता हूं जब तक कि मुझे संतोषजनक उत्तर नहीं मिल जाता। अगर कोई निर्देशक मेरे काम करने की शैली से वाकिफ नहीं है तो जरूर पागल सा हो जाएगा।"
पिछले दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जोर लगा के..हैया' के प्रचार के लिए मिथुन दिल्ली पहुंचे थे। इस फिल्म में वह एक ऐसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मूर्तिकार की भूमिका निभा रहे हैं जो बेहद घुमक्कड़ है। गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा मिथुन 'वीर', 'लक', 'जिंदगी तेरे नाम' और'फिर कभी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अभिनेता फिल्म जोर लगा के हैया मिथुन चक्रवर्ती bollywood irritating actor mithun chakraborty movie multilingual star


Click it and Unblock the Notifications