मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने रचाई शादी- यहां देंखे Wedding PICS
Recommended Video

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने अपनी गर्लफ्रैंड मदालसा से शादी कर ली है। शादी के बाद की पहली तस्वीर भी अब वायरल हो चुकी है। इन्होंने कोर्ट मैरिज की है। बता दें, यह शादी 7 जुलाई को ही होनी थी। लेकिन उससे कुछ दिनों पहले ही एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाक्षय और उनकी मां योगिता बाली पर रेप और जबरन गर्भपात का आरोप लगाया था।

जिसके चलते मुंबई उच्च न्यायालय ने भी उनकी जमानत की याचिका रद्द कर दी थी और इसी वह वजह से शादी को टालना पड़ा था। दूसरी तरफ दिल्ली की एक अदालत ने मिथुन की पत्नी और बेटे को राहत देते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दी. जिसके बाद महाक्षय और उनकी मां योगिता पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार हटी। और मिमोह ने शादी की।
बता दें कि बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि अप्रैल 2015 में वह मुंबई में मिमोह के संपर्क में आयीं। मई 2015 में वह उसे अपने एक फ्लैट पर लेकर गया और जहां उन्होंने शारीरिक संबंध बनाये। मिमोह उन्हें शादी का झांसा देते रहे, लेकिन फिर उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












