..................... Mithun Chakraborty's mother Santirani passes away, actor lost his father 3 years ago - Hindi Filmibeat

मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन, शोक में डूबा परिवार, 3 साल पहले ही उठा था पिता का साया

mithun-chakrabortys-mother-santirani-passes-away-actor-lost-his-father-3-years-ago

Mithun Chakraborty's mother passes away: बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शुक्रवार 6 जून को अपनी मां शांतिरानी चक्रवर्ती को खो दिया। अभिनेता के सबसे छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपनी दादी की निधन की पुष्टि की है।

Recommended Video

Veteran actor Mithun Chakraborty की मां Santirani Chakraborty का निधन, 3 साल पहले ही गुजर गए पिता

मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें, एक्टर ने 3 साल पहले ही, साल 200 में अपने पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती को खोया था। मिथुन के बेटे नमाशी ने आनंद बाजार पत्रिका से बात करते हुए पुष्टि की और कहा- "हां, ये खबर सच है। हमारी दादी इस दुनिया में नहीं रहीं।"

रिपोर्ट्स की मानें तो शांतिरानी लंबे समय से बीमार चल रही थी। पिछले दिनों उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मिथुन की मां का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।

तृणामूल कांग्रेस पार्टी के नेता कुणाल घोष ने इस ट्वीट करते हुए संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा- "मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान मिथुन दा और उनके परिवार को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर के शुरुआती सालों में काफी संघर्ष किया था। लेकिन वो हमेशा अपने परिवार को साथ लेकर चलते रहे। फिल्मों में आने के बाद वो अपनी मां को भी कोलकाता से मुंबई लेकर आ गए थे।

Read more about: mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X