मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, सिर्फ चार महीने चली थी शादी

Mithun Chakraborty's first wife Helena Luke passes away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तरफ से एक दुखद खबर आई है। दरअसल मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। बता दें कि हेलेना ल्यूक ने कल यानी कि 3 नवंबर को आखिरी सांस ली थी।
कल्पना अय्यर ने दी निधन की जानकारी
बता दें हेलेना ल्यूक के निधन की जानकारी मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने दी है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक हेलेना ल्यूक की लंबे समय से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वहीं आखिरी समय में एक्ट्रेस ने खुद को डॉक्टर को दिखाना भी बंद कर दिया था। आपको बता दें कि हेलेना ल्यूक भी जानी मानी अदाकारा रह चुकी हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द में काम किया था। वह इस फिल्म में ब्रिटिश रानी के किरदार में नजर आई थीं।
सारिका से ब्रेकअप के बाद की हेलेना ल्यूक से शादी
हेलेना ल्यूक और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की लव लाइफ की बात करें तो हेलेना ल्यूक से मिथुन तब मिले जब उनका सारिका से ब्रेकअप हो चुका था। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने कुछ समय बाद ही शादी कर ली, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चल सकी।
चार महीने बाद टूटी शादी
कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन होनी शुरू हो गई और दोनों की शादी चार महीने बाद टूट गई। बताया जाता है कि एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक ने मिथुन चक्रवर्ती से गुजारा भत्ता भी नहीं मांगा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मिथुन चक्रवर्ती से उनसे कभी प्यार था ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











