..................... Mithun Chakraborty suffering from serious condition admitted to hospital - Hindi Filmibeat

अब मिथुन चक्रवर्ती की तबियत बिगड़ी, यहां करवा रहे इलाज, ऐसी गंभीर है बीमारी

Recommended Video

Mithun Chakraborty undergoing treatment in LA hospital as his backache resurfaces | FilmiBeat

2019 की पहली तारीख को ही एक ऐसी खबर आई कि पूरा बॉलीवुड हिल गया। ये खबर थी कादर खान के निधन की। खतरनाक बीमारी से लंबी जंग के बाद कादर खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जाता है कि कनाडा के अस्पताल में भर्ती कादर खान को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वहीं कादर खान के बाद एक और अभिनेता की गंभीर हालत की खबरें आ रही हैं। ये अभिनेता लॉस एंजेलेस में अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं।

[2019 में जबरदस्त Record, शुरू हो गया एकदम नया ट्रेंड, ताबड़तोड़ ब्लॉकबस्टर पक्की]

दरअसल, हाल ही में खबर आई है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की हालत कुछ ठीक नहीं है। वे पिछले कुछ सालों से क्रोनिक बैकपेन जैसी गंभीर परेशानी से ग्रस्त हैं। वे अपना इलाज इस समय लॉस एंजेलिस में करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी ये परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए लॉस एंजेलिस ले जाया गया। समस्या इतनी बढ़ गई कि यहां उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

mithun-chakraborty-suffering-from-serious-condition-admitted-to-hospital

उनके इस मुश्किल वक्त में बेटे महाक्षय चक्रबर्ती और बहू मदालसा शर्मा मिथुन के साथ लॉस एंजेलिस में ही हैं। वहीं खबर ये भी आ रही है कि काफी दिनों के इलाज के बाद मिथुन को अब कुछ आराम मिलने के आसार भी नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि क्रोनिक बैक पेन एक गंभीर बीमारी है जो उम्र के साथ-साथ और भी विकराल होती जाती है। मिथुन काफी वक्त से इस समस्या से जूझ रहे हैं।

वहीं सिर्फ मिथुन ही नहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स अलग-अलग तरीके की गंभीर बीमारियों से लगातार लड़ रहे हैं। तो चलिए आपको बता देते हैं 10 सुपरस्टार्स की ऐसी गंभीर बीमारियों के बारे में जिनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X