मिथुन चक्रवर्ती को कभी आते थे आत्महत्या के ख्याल, अभिनेता ने शेयर किया था दिल दहलाने वाला सच

When Mithun Chakraborty started having suicidal thoughts: बॉलीवुड के दिग्गड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को हर पीढ़ी के लोगों ने पसंद किया है और उनकी आज भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मिथुन चक्रवर्ती पिछले कई दशकों से बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा में सक्रिय हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए भी उन्होंने लंबा संघर्ष किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती ने खुलासा किया था कि उन्होंने संघर्ष के दिनों के बारे में बात की थी और कहा था कि वो मानते हैं कि, उनका संघर्ष कुछ ज्यादा ही लंबा था। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा था- 'मैं इसके बारे में बातें नहीं करना चाहता हूं। ये सभी चीजें निराश कर देती हैं। अपनी जिंदगी में हर किसी को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है लेकिन मुझे लगता है मेरा संघर्ष कुछ ज्यादा था।'
मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा- 'कई बार सोचता था कि मैं अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाऊंगा। कई बार मुझे आत्महत्या जैसे ख़्याल भी आते थे। फिर मुझे लगा कि बिना संघर्ष किए, बिना लड़े अपनी जिंदगी को खत्म करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मैं खुद को सेनानी मानता हूं। मैं हर परिस्थिति से लड़ा हूं, जानता नहीं था कि कैसे हारना है और, देखिए आज मैं कहा हूं।'
मिथुन चक्रवर्ती ने इस इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अब आए बदलाव के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि पहले के मुकाबले अब मानवता खत्म हो रही है। पहले सभी सेट पर सबके साथ खाना खाया करते थे लेकिन, अब सब वैनिटी वैन में जाकर व्यस्त हो जाते हैं।
72 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती उम्र के इस पड़ाव में भी एक्टिव हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और इस साल 'प्रजापति' (बंगाली फिल्म) को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मिथुन चक्रवर्ती अब अपनी अगली फिल्म 'बेहिसाब' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है। शूटिंग के सिलसिले में मिथुन चक्रवर्ती पिछले दिनों रायसेन में थे।


Click it and Unblock the Notifications











