मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय पर FIR, रेप फिर धोखा-जबरन अबॉर्शन करने का मामला, बड़ी खबर
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय एक बड़ी मुश्किल में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बलात्कार और गर्भपात का केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं इस मामले में महाअक्षय की पत्नी योगिता बाली पर भी आरोप लगाया गया है।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय और उनकी पत्नी योगिता बाली पर बलात्कार, धोखा और जबरन अबॉर्शन करने का मामला दर्ज कराया गया है। इस केस में पूरा मामला 15 अक्टूबर को दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाली पीड़िता एक मॅाडल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को कई सालों से काफी अच्छे से पहचानते हैं।

पीड़िता का आरोप ये है कि मिथुन के बेटे महाअक्षय के साथ वह 2015 से रिलेशनशिप में थीं। साथ ही शादी का झांसा भी महाअक्षय ने दिया उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।


Click it and Unblock the Notifications