'बैड बॉय' के साथ बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री ले रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती के बेटे- जल्द शूटिंग शुरु
स्टारकिड्स की बात करें तो राजकुमार संतोषी अपनी अगली फिल्म के साथ मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी को लांच करने वाले हैं। जी हां, फिल्म का नाम होगा 'बैड बॉय' और नमाशी के साथ दिखेंगी साजिद कुरैशी की बेटी इमरिन कुरौशी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह एक रोमांटिक- कॉमेडी होगी, जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग बैंगलुरु में शुरु की जाएगी।
राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना अपना, घायल, दामिनी, घातक, लज्जा जैसी फिल्में जबरदस्त फिल्में दी हैं। लिहाजा, जाहिर है कि नमाशी और इमरिन के यह डेब्यू का मौका है। फिल्म के निर्माता की मानें तो इस फिल्म के लिए नमाशी ने कई ऑडिशन दिये थे। जिसके बाद उन्हें फाइनल किया गया है।

बैड बॉय की शूटिंग बेंगलुरु में लगातार 65 दिन होगी। इसके अलावा मुंबई में भी शूटिंग होगी। वहीं, कुछ गानों को भारत से बाहर फिल्माने का प्लान है। देखना दिलचस्प होगा कि नमाशी इस डेब्यू फिल्म के साथ दर्शकों को कितना प्रभावित कर सकते हैं।
यहां जानें फिलहाल कौन कौन से स्टार किड्स करने वाले हैं डेब्यू-


Click it and Unblock the Notifications











