..................... Mithun Chakraborty's health has taken a toll wish him recovery - Hindi Filmibeat

#GetWellSoon: सबके फेवरिट मिथुन दा के लिए प्रार्थना करिए

डांस इंडिया डांस में ग्रांड मास्टर मिथुन दा के नाम से सबके दिल पर राज करने वाले मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत काफी खराब है और अमरीका में उनका इलाज चल रहा है।

मिथुन चक्रवर्ती पिछले काफी समय से लाइम लाइट से दूर हैं। और उनकी गैर हाज़िरी को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। ना ही मिथुन किसी फिल्म में भी नजर नहीं आए। यहां तक कि रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के पिछले सीजन में भी वह स्पेशल जज के तौर पर दिखाई नहीं दिए।

मिथुन के मैनेजर विजय ने एक बुरी खबर दी है। उन्होंने बताया है कि मिथुन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं और इन दिनों भारत में नहीं हैं। और इसकी वजह है मिथुन की सेहत।

Mithun Chakraborty unwell

एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में विजय ने बताया कि दादा की तबीयत ठीक नहीं है और वह इन दिनों मुंबई में नहीं हैं। इन दिनों वह लॉस एंजिल्स में आराम कर रहे हैं। वह लगभग एक महीने तक वहीं आराम करेंगे।

इन दिनों मिथुन अपना मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। और वो किसी से भी संपर्क में नहीं है। कई लोगों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। मिथुन लगभग दो हफ्ते पहले मुंबई से गए थे और इस महीने के अंत तक ही वापस लौटेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि दादा की पीठ में छोटा सा फ्रैक्चर है, जिसके कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा है। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है। दादा को अभी सिर्फ आराम करने की सलाह दी गई है।

मिथुन को पीठ में समस्या उस समय से है, जब वह साल 2009 में इमरान खान और श्रुति हासन स्टारर फिल्म 'लक' की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए चोटिल हो गए थे।

एक सीन के दौरान मिथुन को हेलीकॉप्टर से छलांग लगानी थी, इसी दौरान उन्हीं पीठ में चोट आई थी। विजय ने बताया कि दादा से इस सीन में छलांग के दौरान थोड़ी-सी गलती हो गई, जिसके बाद उन्हें पीठ में दर्द शुरू हो गया।

मिथुन चक्रवर्ती ऐसे स्टार हैं जो अपनी पहली ही फिल्म में नेशनल अवार्ड अपने नाम कर लिया। ये किसी भी एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात होती है।

इतना ही नहीं वो कितने मेहनती स्टार रहे होंगे कि वो अब 350 फिल्में कर चुके हैं वो भी हिंदी, बंगाली, ओड़िया सहित और भी कई भाषाओं में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X