मिथुन चक्रवर्ती को संघर्ष के दिनों में आते थे आत्महत्या के ख़्याल, एक्टर ने खोले कई राज़
मिथुन चक्रवर्ती अपने समय के सुपरस्टार थे। उन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। चाहे उनकी लुक्स, एक्टिंग या डांस हो, फैंस को उनका हर अंदाज़ पसंद आता था। अब मिथुन भले ही कम फिल्मों में नज़र आते हैं लेकिन उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें अभी भी देखना पसंद करते हैं। मिथुन पिछले दिनों 'द क़श्मीर फाइल्स' में नज़र आए थे।
लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमेशा खुश रहने वाला और मुस्कुराने वाला इतना बड़ा सुपरस्टार, संघर्ष के दिनों में अपने जीवन को खत्म कर लेने के बारे में भी सोचते थे. जी हां, आपको मिथुन के बारे में ये जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है।

मिथुन चक्रवर्ती ने किया खुलासा
टाइम्स ऑफ इंडिया को हाल में दिए एक इंटरव्यू में मिथुन ने अपनी ज़िंदगी के सबसे कठिन वक़्त के बारे में बात की और ये भी शेयर किया कि कैसे वो इस समय से खुद को निकालने में और आगे सफल होने में क़ामयाब रहे। उन्होंने कहा, 'सभी संघर्ष के दौर से गुजरते हैं, लेकिन मेरे हिस्से ये बहुत ज्यादा थी। कई बार सोचता था कि मैं अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाऊंगा। कई बार मुझे आत्महत्या जैसे ख़्याल भी आते थे.'
युवाओं को दी सलाह
मिथुन ने इस इंटरव्यू में आगे कहा, 'कुछ कारण ऐसे थे कि मैं कोलकाता भी नहीं वापस लौट सकता था लेकिन मैं सलाह दूंगा कि कभी भी अपनी ज़िंदगी को खत्म करने के बारे में ना सोचें. मैं हर परिस्थिति से लड़ा हूं, जानता नहीं था कि कैसे हारना है और, देखिए आज मैं कहा हूं।'
इंडस्ट्री में बदलाव पर की बात
फिल्म इंडस्ट्री में सालों में आए बदलावों के बारे में मिथुन ने कहा, 'मुझे लगता है कि मानवीय मूल्य कम हो रहे हैं।' एक्टर ने इसके लिए काफी हद तक सोशल मीडिया को जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया से कई अच्छी चीजें जुड़ी हुई हैं लेकिन अब लोग नकारात्मक तरीके से ज्यादा इसके इस्तेमाल करते हैं। पहले हम साथ में बैठकर खाते थे। अब, हम वेनिटी वैन में जाकर फोन में व्यस्त हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











